मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक

अलीगंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को अलीगंज कोतवाली पुलिस ने कोतवाली के सामने स्कूली छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम ने छात्राओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी।

पुलिस टीम ने छात्राओं को बताया कि स्कूल, बाजार या सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार की छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार अथवा परेशान किए जाने की स्थिति में वह तत्काल 112 नंबर पुलिस को सूचना दें। छात्राओं को 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ,108 एंबुलेंस सेवा, 1090 महिला हेल्लाइन और आपातकालीन सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी कर रही है तथा एंटी रोमियो अभियान के तहत मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इस दौरान छात्राओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी। अभियान का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग करना रहा।
इस जागरूकता मिशन में उप निरीक्षक जगदीश, महिला कांस्टेबल साक्षी, महिला कांस्टेबल अंजलि,प्रभा गंगवार, अंशुल, अर्चना आदि शामिल रही

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *