मूसलाधार बारिश के बीच DM-SP ने बहराइच-गोण्डा मार्ग का किया निरीक्षण, गिरे पेड़ हटवाकर यातायात कराया सुचारु

बहराइच। जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के बीच जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बहराइच-गोण्डा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

बारिश और तेज हवाओं के चलते विभिन्न स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित होने की स्थिति बनी थी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मार्ग में गिरे पेड़ों को तत्काल हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और पुलिस बल को खराब मौसम को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं भी पेड़ अथवा अन्य अवरोध गिरने की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे हटाया जाए और यातायात को सामान्य कराया जाए।

अधिकारियों ने जनसामान्य की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित उपजिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनपद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा लगातार बारिश और खराब मौसम के दृष्टिगत विभिन्न मार्गों पर निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की इस तत्परता से आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *