राज्य महिला आयोग की सदस्य का अलीगंज आगमन, रामगोपाल ने किया स्वागत

अलीगंज। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती पुष्पा पांडे मंगलवार को अलीगंज कस्बे में गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री रामगोपाल के आवास पर व्यक्तिगत रूप से पहुंचीं। उनके आवास पर पहुंचने पर प्रबंधक श्री रामगोपाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

राज्य महिला आयोग की सदस्य के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। आवास पर कुछ समय रुकने के दौरान श्रीमती पुष्पा पांडे ने कॉलेज प्रबंधक श्री रामगोपाल से सामाजिक एवं व्यक्तिगत विषयों पर सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र की सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

श्रीमती पुष्पा पांडे ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और आपसी सहयोग बेहद जरूरी है। वहीं प्रबंधक श्री रामगोपाल ने राज्य महिला आयोग की सदस्य के अलीगंज आगमन पर आभार व्यक्त किया।

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच आत्मीय संवाद हुआ। इस अवसर पर स्थानीय लोगों में भी राज्य महिला आयोग की सदस्य के आगमन को लेकर उत्सुकता दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद रही। दिलीप सिह अलीगज एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *