वसुंधरा राज ज्वेलर्स के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन, उत्कृष्ट गायकों को किया गया सम्मानित; छालीवुड अभिनेता डॉ. सुनील दत्त मिश्रा सहित कई गणमान्य अतिथि रहे मौजूद

सुनील चिंचोलकर
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। वीणा म्यूज़िकल ग्रुप एवं वसुंधरा राज ज्वेलर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य संगीत समारोह अत्यंत आकर्षक, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस संगीतमय आयोजन में लगभग 30 महिला एवं पुरुष गायकों ने अपनी सुरीली, मनमोहक एवं उत्कृष्ट गायन प्रस्तुतियों से उपस्थित संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास एवं उत्साह के साथ अपनी गायन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन में शामिल प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया, वहीं चयनित गायकों को विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत (छालीवुड) के प्रतिष्ठित अभिनेता, निर्देशक एवं स्टोरी राइटर डॉ. सुनील दत्त मिश्रा, एसईसीएल (SECL) के फाइनेंस विभाग के मैनेजर साईं राम, कथक प्रशिक्षक मालिनी रमन तथा छत्तीसगढ़ ब्यूटी आइकॉन (2018), फैमिली काउंसलर एवं एडवोकेट स्वाति रुचिर मालवीय की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम की आयोजक नीलम धुर्वे ने सभी सम्माननीय अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। अतिथियों की उपस्थिति से समारोह को विशेष गरिमा एवं प्रतिष्ठा प्राप्त हुई।

इस अवसर पर वसुंधरा राज ज्वेलर्स के प्रतिनिधि उत्तम नाग, ईश्वर दुबे एवं उनकी पूरी टीम ने आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया। उत्तम नाग ने गायकों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि इतनी शानदार प्रस्तुतियों के बीच कुछ चुनिंदा गायकों का चयन करना बेहद कठिन कार्य है। यह आयोजन अपने आप में अनूठा, बेमिसाल और लंबे समय तक याद रखा जाने वाला समारोह है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की सफलता में आयोजक नीलम धुर्वे का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। उन्होंने अपनी मेहनत, समर्पण एवं कुशल आयोजन क्षमता से पूरे कार्यक्रम की गरिमा और निरंतरता बनाए रखी। कार्यक्रम का संचालन करुणा राव ने किया।
इन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से जीता दिल
इस संगीत समारोह में अपनी शानदार गायन प्रस्तुतियों से समां बांधने वाले प्रमुख प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार हैं—
मलीना देबनाथ
शैलेन्द्र सिंह
अरविन्द कोन्हेर
सपना श्रीवास्तव
साधना वर्मा
पार्थ भट्टाचार्य
रश्मि खटकर
सुशील खटकर
मनोज यादव
नूर खान
शकील खान
यशवंत सिंह
अभय वर्मा
अभय ताम्रकार
मनीषा गढ़ेवाल
महेश मेश्राम
राजा प्रधान
राजेंद्र पॉल
पी. वी. श्रीनिवास
संगीत राव
स्नेहलता राज
आनंद गुप्ता
जयंत सेलरी
अन्नू साहू
सभी प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों और अतिथियों के सहयोग से यह संगीत समारोह यादगार बन गया। आयोजन ने संगीत प्रेमियों को एक खूबसूरत संगीतमय शाम का आनंद देने के साथ ही स्थानीय गायन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का सराहनीय कार्य किया।

