किशोरी से अश्लील हरकत और छेड़खानी का आरोप, दो युवकों पर रिपोर्ट

अलीगंज। थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ रास्ते में अश्लील हरकत और छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर दो युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

तहरीर के अनुसार रहमान (काल्पनिक नाम) की 15 वर्षीय पुत्री एक स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि 18 सितंबर 2026 को दोपहर करीब दो बजे किशोरी स्कूल से वापस घर जा रही थी। रास्ते में दानिश पुत्र इलियाश निवासी मोहल्ला लुहारी दरवाजा तथा उमर पुत्र नाजिम निवासी मोहल्ला टपकनटोला, थाना अलीगंज, ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने किशोरी के साथ अश्लील हरकतें कीं और छेड़खानी करने लगे।

तहरीर में बताया गया कि किशोरी ने आरोपितों की हरकतों का विरोध किया तो दोनों उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मौके से चले गए। घर पहुंचने के बाद किशोरी ने घटना की जानकारी अपने पिता और मां को दी। पिता ने बताया कि जरूरी काम के कारण वह तत्काल थाने नहीं पहुंच सके। इसके बाद 22 सितंबर को उन्होंने थाना अलीगंज पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।

पीड़ित पिता ने पुलिस से दानिश और उमर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *