बहराइच कोतवाली मूर्तिहा पुलिस की पाठशाला में छात्राओं ने सीखे सुरक्षा के गुर, साइबर ठगी से बचने के बताए तरीके

मूर्तिहा पुलिस ने जेपीआर इंटर कॉलेज में महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके

संवाददाता आकाश मिश्र

बहराइच। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत गुरुवार को थाना कोतवाली मूर्तिहा पुलिस ने जेपीआर इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने विद्यार्थियों से सवाल-जवाब कर उन्हें करियर के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस एवं मिशन शक्ति की ओर से साइबर जागरूकता पर जारी लाइव वीडियो भी दिखाया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, नारी सम्मान, स्वावलंबन और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी।

छात्राओं को अनजान व्यक्तियों के साथ अपनी निजी जानकारी, ओटीपी और पासवर्ड साझा नहीं करने की सलाह दी गई पुलिस टीम ने आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता के लिए 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 महिला पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन और 108 एंबुलेंस सेवा के बारे में जानकारी दी।

साथ ही छात्राओं को किसी भी समस्या के होने पर बिना भय और संकोच के पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें अपने अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा साइबर अपराधों से बचाव के लिए सजग बनाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *