बहराइच महिलाओ और स्कूली छात्राओं पर अश्लील हरकतें करने वाला मनचला गिरफ्तार।

महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम प्रभारी रचना सिंह ने की कार्रवाई।

सुरेश यादव बहराइच:- मैगला चौराहे के पास से आरोपी गिरफ्तार, थाना प्रभारी दिवाकर तिवारी के निर्देशन में पुलिस की कार्रवाई,महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत रामगांव पुलिस ने महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करने और अभद्र इशारे करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक रचना सिंह टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रही थीं। इसी दौरान सूचना मिली कि मैगला चौराहे के पास एक युवक आने-जाने वाली महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहा है तथा अभद्र इशारे कर रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राकेश उर्फ भूइहारे (28), निवासी पटवारी पुरवा, ग्राम खसहा मोहम्मदपुर, थाना रामगांव, बहराइच को गिरफ्तार कर लिया।


थाना प्रभारी दिवाकर तिवारी के निर्देशन में हुई कार्रवाई के साथ मिशन शक्ति टीम महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी कानूनों, उनके अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक भी कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम: महिला उपनिरीक्षक रचना सिंह (मिशन शक्ति प्रभारी), महिला कांस्टेबल विभा तिवारी और कांस्टेबल सुरेंद्र वर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *