ब्लॉक परिसर में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों के कार्यों को करीब से जाना

अलीगंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जाजलपुर, अलीगंज की कक्षा आठ की छात्रा प्राची को एक दिन के लिए खंड विकास अधिकारी बनाया गया। एक दिन की बीडीओ बनीं प्राची ने ब्लॉक परिसर में वहां आने वाले लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों के कार्यों को करीब से समझा।

कार्यक्रम के दौरान छात्रा प्राची ने खंड विकास अधिकारी की भूमिका निभाते हुए ब्लॉक परिसर में आने वाले लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं के भीतर आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा प्रशासनिक व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी के महत्व को समझाना रहा। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से बालिकाओं को यह संदेश दिया गया कि वे शिक्षा और आत्मविश्वास के बल पर जीवन में किसी भी ऊंचाई तक पहुंच सकती हैं।
एक दिन की खंड विकास अधिकारी बनने पर छात्रा प्राची में विशेष उत्साह दिखाई दिया। इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं को सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली समझने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर वीडीओ प्रभारी अनुज कुमार, विद्यालय की वार्डन प्रमिला यादव, शिक्षिका शिखा रावत, अनुपम मिश्रा, रामशंकर गोयल, प्रदीप सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को आगे बढ़ने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा
