मुख्यमंत्री का दौरा, मरहम की कोशिश; विंध्य की समस्या जस की तस : आशीष तिवारी ।

बाढ़ प्रभावितों के, राहत-मुआवजा और स्थाई समाधान की मांग

भोपाल। विंध्य क्षेत्र के कांग्रेस नेता आशीष तिवारी ने भारी बारिश और जलभराव से उत्पन्न हालात को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का रीवा दौरा जमीनी समस्याओं के समाधान के बजाय महज औपचारिकता बनकर रह गया। मुख्यमंत्री आए, समीक्षा की और लौट गए, लेकिन विंध्य की वास्तविक तस्वीर में कोई बदलाव नहीं आया।

तिवारी ने कहा कि रीवा सहित विंध्य के कई क्षेत्रों में जलभराव से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। आवागमन बाधित है, किसान फसल नुकसान से परेशान हैं और अनेक परिवारों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। इसके बावजूद प्रभावितों को अपेक्षित राहत नहीं मिल पाई है।

उन्होंने मांग की कि प्रभावित किसानों और परिवारों के नुकसान का तत्काल निष्पक्ष एवं पारदर्शी सर्वे कराया जाए और वास्तविक क्षति के आधार पर पात्र लोगों को शीघ्र समुचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी,स्वास्थ्य और पेयजल समेत बुनियादी व्यवस्था सदृढ़ करें।

तिवारी ने कहा कि हर बारिश में जलभराव और हर बार स्थायी समाधान के आश्वासन अब पर्याप्त नहीं हैं। सरकार को तत्काल राहत के साथ जल निकासी की प्रभावी और स्थायी व्यवस्था विकसित करनी होगी, ताकि जनता को बार-बार ऐसी परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा—“जनता को भाषण नहीं, राहत चाहिए; घोषणाएं नहीं, मुआवजा चाहिए और अस्थायी इंतजाम नहीं, समस्या का स्थायी समाधान चाहिए। आमजन को राहत और प्रभावितों को समुचित मुआवजा नहीं मिला तो कांग्रेस जनता के साथ सड़क पर उतरेगी और जन आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *