दतिया का जनादेश, भाजपा के दंभ पर जनता का करारा प्रहार – आशीष तिवारी ।

भोपाल । कांग्रेस नेता एवं पूर्व चुनाव प्रभारी आशीष तिवारी ने दतिया चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह भाजपा के सत्ता के अहंकार, जनविरोधी नीतियों और खोखले वादों के खिलाफ जनता का स्पष्ट जनादेश है। दतिया की जनता ने अपने मत से बता दिया है कि लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी ताकत है और जनादेश से बड़ा कोई अहंकार नहीं होता।

आशीष तिवारी ने कहा कि दतिया का फैसला केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में बदलाव का शंखनाद है। जनता महंगाई, बेरोज़गारी, किसानों की उपेक्षा और प्रशासनिक विफलताओं से परेशान है तथा अब जवाबदेह और जनहितैषी सरकार चाहती है। दतिया का जनादेश आने वाले चुनावों की स्पष्ट राजनीतिक दिशा तय कर चुका है।

उन्होंने विजयी प्रत्याशी घनश्याम सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं व दतिया की जागरूक जनता को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में परिवर्तन की लहर को और मजबूत करेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *