बहराइच में 43वीं अंतर जनपदीय बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ, डीएम-एसपी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह


बहराइच। उत्तर प्रदेश पुलिस के वार्षिक खेलकूद कैलेंडर-2026 के तहत 43वीं अंतर जनपदीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता 5 से 7 जुलाई तक आयोजित होगी, जिसमें गोरखपुर जोन के विभिन्न जनपदों के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।


मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और आयोजन सचिव एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों ने खेलों को अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और टीम भावना का आधार बताते हुए खिलाड़ियों से निष्पक्ष खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपील की।


कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को खेल भावना, निष्पक्षता और अनुशासन की शपथ दिलाई गई। प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ डीएम और एसपी ने स्वयं टेबल टेनिस कोर्ट पर मैत्री मैच खेलकर किया, जिससे खिलाड़ियों में उत्साह का संचार हुआ।

पहले दिन पुरुष और महिला वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं के मुकाबले शुरू हुए।


इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य, निर्णायक मंडल, विभिन्न जनपदों से आए टीम प्रभारी, खिलाड़ी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *