सलगाझुड़ी शमशान भूमि में होगा शोभा यात्रा; तत्पश्चात् मृत दफन आत्माओं का पूजा अर्चना किए जाएंगे :प्रभु राम मुंडा

जमशेदपुर। सालगाझुड़ी श्मशान घाट समिति के अध्यक्ष प्रभु राम मुंडा ने बताया कि आगामी 10 दिसंबर को सलगाझुड़ी शमशान भूमि में सीमांकन पत्थलगाड़ी किया जाएगा साथ ही इस क्षेत्र के आदिवासी मूलवासी एवं सामान्य वर्ग के महिला पुरुषों के द्वारा बामनगोडा तलाब से जल ले कर कलस यात्रा के माध्यम से सोपोडेरा बिरसा मुंडा प्रतिमा पर मालायार्पण करते हुए शोभा यात्रा निकाली जायेगी।

शोभा यात्रा सलगाझुड़ी शमशान भूमि तक जाएगी एवं श्मशान भूमि का परिक्रमा करते हुए पूरे श्मशान भूमि का शुद्धिकरण किया जाएगा। शुद्धिकरण के उपरांत सलगाझुड़ी श्मशान भूमि में सीमांकन पत्थर गाड़ी किया जाएगा। इसके पश्चात् शमशान भूमि में दफन मृत आत्माओं के लिए पूजार्चना की जाएगी।

आए हुए अतिथियों का स्वागत समारोह किया जाएगा तत्पश्चात परंपरागत प्रसाद, “लेटो” का आनंद लिया जायेगा।

बैठक में समिति के अध्यक्ष प्रभु राम मुंडा ने कहा कि इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सांसद विद्युत वरण महतो, क्षेत्र के विधायक सरयू राय, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस इचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह जिला परिषद्, अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, पूर्व जिला परिषद सदस्य गणेश सोलंकी, पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह जी, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, माझी बाबा, पहन, पुजारी, प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिक कार्यकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता आदि को आमंत्रित किया गया है।

बताते चले की कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्मशान घाट समिति के सदस्यों के द्वारा पुरी तयारी कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!