रजत शर्मा अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त

लखनऊ। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी रजत शर्मा को अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी द्वारा प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि रजत शर्मा पहले इसी संगठन के मथुरा जनपद के मीडिया प्रभारी के रूप में कार्यरत थे। उनकी जनकल्याणकारी पत्रकारिता एवं सेवा समर्पण के भाव को देखते हुए प्रदेश पदाधिकारियों की अनुशंसा पर उन्हें संस्था का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की सूचना पर पूरे देश और प्रदेश से उन्हें बधाई देने वाले शुभ चिंतकों का तांता लग गया।

रजत शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए हर्ष व्यक्त किया तथा संगठन की नीतियों और सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए पूरे प्रदेश में हिंदुओं को संगठित कर सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण हेतु संकल्प लिया। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून अतिशीघ्र बनाने पर बल दिया तथा सभी से हिंदुत्व की समन्वय व कल्याणकारी अवधारणा को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!