नवयुग समाचार संवाददाता
बिल्हौर: भाजपा नेता कौशल अवस्थी (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा) के साथ इन्दू शुक्ला एवं व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री मनोज गुप्ता ने मुख्यमंत्री के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मिलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बिल्हौर नगर पालिका विस्तार एवं अघोषित विद्युत कटौती के संबंध में जानकारी दी।

बताया कि पालिका विस्तार का आश्वासन प्राप्त हुआ है। जल्द ही बलरामनगर, बिल्हौर देहात, सुभानपुर आदि नगरपालिका बिल्हौर से जुड़ सकते हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता कौशल अवस्थी आदि ने कहा कि ये मुहल्ले गांव हैं तो पालिका से जुड़े हुए लेकिन जुड़े नहीं हैं तो फिर जुड़ना ही चाहिए। सम्यक विकास के लिए अब सटे हुए गांवों का पालिका क्षेत्र में जुड़ना जरूरी हो गया है।