वरिष्ठ कांग्रेसी आनंदमय पात्रा से मिलें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

जमशेदपुर : कांग्रेस के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आनंदमय पात्रा से मानगो स्थित उनके आवास पर जाकर मुलाकात किया तथा उनके आशीर्वाद लिया।
उधर आनंदमय पात्रा , जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह समेत उनके साथ आए कांग्रेसियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किये। श्री पात्रा सबों का मुंह मीठा कराएं। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष के साथ आएं हुए प्रत्येक कांग्रेसी मेरे लिए जिलाध्यक्ष से कम नहीं है।

हम जैसे पुराने कांग्रेसियों से आकर जिलाध्यक्ष का मिलना उनके असल व्यक्तित्व को बयां करता था। आगे उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का निर्णय आने वाले दिनों में कांग्रेस के जनाधार को बढ़ाएगा। आगे उन्होंने कहा कि पद पाने की इच्छा सबों की होती है। लेकिन पद एक है तो वह एक पद किसी एक को ही सौंपा जा सकता है। इस लिए किसी को दु:खी नहीं होना चाहिए। बल्कि नेतृत्व के निर्णय का सम्मान कर जिलाध्यक्ष के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने पर बल देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *