Jamshedpur TWU : टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वी.जी. गोपाल (गोपाल बाबू) की 32वीं पुण्यतिथि 14 अक्टूबर 2025 को यूनियन परिसर में समारोहपूर्वक मनाई गई। गौरतलब हो कि वीजी गोपाल एक प्रसिद्ध ट्रेड यूनियन नेता थे, जिनकी 1993 में जमशेदपुर में हत्या कर दी गई थी। वह टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष रहे और एक निर्विवाद अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन नेता माने जाते थे।
उनकी हत्या का मामला लंबे समय तक चर्चा में रहा। गोपाल बाबू की पुण्यतिथि पर यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शाहनवाज़ आलम, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, उपाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, सहायक सचिव नितेश राज और सहायक सचिव श्याम बाबू सहित बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्यों और यूनियन कर्मचारियों ने दिवंगत नेता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्वर्गीय गोपाल बाबू के अनुकरणीय नेतृत्व और श्रमिकों के कल्याण तथा संगठन के विकास में उनके निरंतर योगदान के प्रति गहरा सम्मान और प्रशंसा व्यक्त की गई।