मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत गेंदघर बहराइच में विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर महिला सशक्तिकरण हेतु जागरुकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

आज दिनांक 18.10.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा श्रीमती हर्षिता तिवारी द्वारा गेंदघर बहराइच परिसर में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, व्यापार मंडल, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, विकास विभाग, महिला थाना, नगर सर्किल के थानों की मिशन शक्ति टीम आदि के अधिकारी-कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे । कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को प्रेरित करना था ।

कार्यक्रम में संवाद, सुरक्षा, समाधान के अंतर्गत उपस्थित समस्त लोगों को मिशन शक्ति से जुड़ी विभिन्न पहल के बारे में बताई गईं । प्रत्येक थाने पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किये गये हैं, जहां महिलाओं को त्वरित सहायता, कानूनी सलाह और परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है ।

साथ ही एंटी-रोमियो दलों द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है । विद्यालयों और कॉलेजों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण, साइबर सुरक्षा जागरूकता एवं गुड टच-बैड टच जैसे विषयों पर संवाद कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं । इसके अतिरिक्त, वन स्टॉप सेंटर और 1090 व 112 हेल्पलाइन को भी और प्रभावी बनाया जा रहा है ताकि महिलाएं बिना झिझक अपनी बात रख सकें ।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के साथ अन्य विभागों द्वारा महिला समस्याओं को सुनकर व उनके निस्तारण के संबंध में सुझाव प्रस्तुत करते हुए मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य किए जाने व नारी सुरक्षा, स्वावलंबन हेतु सर्व संबंधित द्वारा संकल्प लिया गया ।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों और नागरिकों ने सामूहिक रूप से नारी सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संकल्प लिया । अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी विभागों से आग्रह किया गया कि वे मिशन शक्ति को केवल पुलिस का अभियान न समझें, बल्कि इसे सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाएँ । जब समाज एकजुट होकर महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करेगा, तभी उत्तर प्रदेश वास्तव में आत्मनिर्भर और समृद्ध बनेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *