मिशन शक्ति अभियान के तहत नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला पिता गिरफ्तार

संतकबीरनगर।थाना मेंहदावल पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने 24 अक्टूबर को थाना मेंहदावल में तहरीर देकर बताया कि उसके पति ने नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर परिवार को गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी।

थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्परता दिखाते हुए 25 अक्टूबर को अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल आनंद दूबे और कांस्टेबल अंकेश यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *