जमशेदपुर : बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन झारखंड के तत्वावधान में टाइटन क्लासिक सीज़न–2 पुरुष बॉडी बिल्डिंग एवं महिला फिजिक चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन आगामी 30 नवंबर 2025 को रांची के टाइटन जिम (चुटिया) में होगा।
प्रतियोगिता में पुरुष बॉडी बिल्डिंग के 6 वेट ग्रुप, पुरुष फिजिक के 2 ग्रुप और महिला फिजिक की ओपन कैटेगरी होगी। वेट माप सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे तक किया जाएगा।

बीबीएजे के महासचिव मनीष कुमार ने बताया कि महादेव मंड़ा मैदान में राज्यभर के बॉडी बिल्डर्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। दूर दराज से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने , भोजन आदि का नि:शुल्क प्रबंध आयोजन समिति के द्वारा किया जाएगा। वहीं इससे संबंधित किसी भी जानकारी के लिए प्रतिभागी 7277187322 नंबर पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
श्री कुमार ने बताया कि विजेताओं को नकद राशि , शिल्ड , मेडल आदि देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने राज्य के तमाम प्रतिभागियों से आयोजित में भाग लेने की अपील की है।
आगे उन्होंने बताया कि बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड (BBAJ), जो इंडियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस फेडरेशन तथा इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस (IFBB) से संबद्ध है, के दिशा-निर्देशों में टाइटन जिम, रांची की मेजबानी में “टाइटन क्लासिक सीज़न–2 पुरुष बॉडी बिल्डिंग एवं महिला फिजिक चैम्पियनशिप 2025” का आयोजन 30 नवम्बर 2025 को होगा।
यह प्रतियोगिता टाइटन जिम, फेकल मैनशन, महावीर मंडप चौक, चुटिया, रांची में आयोजित होगी।प्रतियोगिता से जुड़े सभी नियम एवं विवरण संबंधित जिलों के सचिवों और इकाइयों को पूर्व में ही भेजा जा चुका है।
प्रतियोगिता की मुख्य श्रेणियां एवं ग्रुप।
1. पुरुष बॉडी बिल्डिंग में 6 ग्रुप।
55 किग्रा
60 किग्रा
65 किग्रा
70 किग्रा
75 किग्रा
75 किग्रा से अधिक
2. पुरुष फिजिकल ( 2 ग्रुप ) 5’7” तक
5’7” से अधिक ।
3. महिला फिजिकल ( 1 ग्रुप )
ओपन कैटेगरी (स्पोर्ट्स ब्रा)
