एसडीएम ने राशन कोटेदारों के साथ की बैठकफॉर्मर आईडी व एसआईआर पर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश उप जिलाधिकारी

अलीगंज जगमोहन गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को तहसील परिसर में क्षेत्र के सभी राशन कोटेदारों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य फॉर्मर आईडी बनाने की प्रगति की समीक्षा करना तथा एसआईआर से संबंधित कार्यों को सुचारू करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।बैठक में पूर्ति निरीक्षक जैथरा धरना चौहान तथा अलीगंज पूर्ति निरीक्षक हरीश राज रंजन भी मौजूद रहे।

दोनों निरीक्षकों ने कोटेदारों को विस्तृत प्रशिक्षण देते हुए बताया कि प्रत्येक उपभोक्ता को फॉर्मर आईडी के महत्व के बारे में जागरूक करना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जब भी उपभोक्ता राशन लेने पहुंचे, उन्हें फार्मर आईडी की आवश्यकता, लाभ और बनाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाए ताकि पात्र लाभार्थी इसका समय पर लाभ ले सकें।

एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने बैठक में कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि अधिक से अधिक किसानों को फॉर्मर आईडी से जोड़ा जाए, जिससे योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी रूप से पहुंच सके। उन्होंने कोटेदारों को निर्देशित किया कि कोई भी उपभोक्ता बिना जानकारी के वापस न जाए। यदि किसी उपभोक्ता की आईडी नहीं बनी है, तो उसे तुरंत सहयोग कर आईडी तैयार कराई जाए। इसके साथ ही एसडीएम ने एसआईआर से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की और इसमें हो रही कमियों को दूर करने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि एसआईआर की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रिपोर्ट समयबद्ध और तथ्यात्मक होनी चाहिए, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनी रहे। बैठक में मौजूद पूर्ति निरीक्षकों ने कोटेदारों को यह भी समझाया कि प्रशिक्षण के बाद फील्ड में कार्य करते समय यदि कोई समस्या आती है, तो तुरंत विभाग से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *