निरीक्षण के दौरान अभिलेख कम्प्यूटर मालखाना सहित अन्य दस्तावेज देखें.
अलीगंज. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त हेतु व अपने अधीनस्थ के क्रिया कलाप व रात्रि के समय गस्त आदि को लेकर कोतवाली अलीगंज का ओचक निरीक्षण किया. मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने देर रात्रि अलीगंज पुलिस की कार्य शैली व कोतवाली परिसर अपराध अपराधियों वांछित अपराधी व अन्य का ओचक निरीक्षन किया.
उन्होंने निरीक्षण में थाना परिसर की साफ-सफाई अभिलेख प्रबंधन मालखाना शस्त्रागार हवालात महिला सहायता डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष कंप्यूटर कक्ष आगंतुक रजिस्टर और शौचालयों की व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया गया।

प्रभारी निरीक्षक निर्दोष सिंह सेंगर ने एसएसपी को थाना क्षेत्र की अपराध स्थिति लंबित प्रकरणों वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की प्रगति और वर्तमान में चल रहे अभियानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
वही एसएसपी ने निर्देश दिए कि थाने में आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ शालीनता सहानुभूति और संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाए। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क को सशक्त बनाने और महिलाओं व बालिकाओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

इसके आलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीएनएस अभिलेखों और शिकायत रजिस्टरों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मालखाने में रखे गए माल और अभिलेख व्यवस्थित रूप से सुरक्षित होने चाहिए तथा अनावश्यक लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। लंबित विवेचनाओं की साप्ताहिक समीक्षा कर उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया।
