जनपद फतेहपुर के लेखपाल सुरेश को न्याय दिलाने की मांग तेज भेजा ज्ञापन!

परिजनों ने अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया

अलीगंज। जनपद फतेहपुर क्षेत्र के लेखपाल सुरेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले को लेकर परिजन, ग्रामीण और साथी लेखपालों ने न्याय की मांग तेज कर दी है।

परिजनों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक विस्तृत प्रार्थना–पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि तहसील और राजस्व विभाग के अधिकारियों के निरंतर मानसिक दबाव, अवकाश न दिए जाने और उत्पीड़न के कारण सुरेश कुमार को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। दिये गए प्रार्थना पत्र बताया कि सुरेश कुमार की शादी 26 नवंबर को होनी थी।

उन्होंने नियमानुसार अवकाश के लिए आवेदन किया था, लेकिन जनपद फतेहपुर के अधिकारियों ने छुट्टी स्वीकृत नहीं की और उल्टा कई बार फोन, जांच और दबाव बनाकर समय से पहले कार्य पूरा करने का आदेश दिया। परिजनों का कहना है कि 25 नवंबर की सुबह अधिकारी घर पहुंचकर भी काम का दबाव बनाते रहे, जिससे मृतक मानसिक रूप से बेहद परेशान थे।

परिवार ने इसे “आत्महत्या नहीं, बल्कि अधिकारियों द्वारा उत्पन्न परिस्थिति का परिणाम” बताते हुए कार्रवाई की मांग की है परिजनों ने सरकार से मांग की हैं मृतक लेखपाल सुरेश कुमार के परिवार को न्याय दिलाते हुए दोषी अधिकारियों पर तत्काल विभागीय कार्रवाई हो। आश्रित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।

परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कर वास्तविक दोषियों को चिन्हित किया जाए। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सुरेश को न्याय नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा। इस पर एक दिवसीय धरना दिया गया। अवसर पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, राजीव कुमार, रामकिशन, बलवीर सिंह, शशिकांत वर्मा, अंकुल कुमार, कश्मीर सिंह, राजेश कुमार, दीक्षा यादव, प्रशांत, रोहित कुमार, सुबोध कुमार, रवि कुमार, आकाश यादव, अंकित यादव, सुशील यादव, विवेक कुमार चौहान, जयप्रकाश सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *