अलीगंज में राष्ट्रवादी नव निर्माण दल की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन


अलीगंज में राष्ट्रवादी नव निर्माण दल के बैनर तले एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहभागिता की।


बैठक में प्रमुख रूप से प्रदीप त्यागी (जिला उपाध्यक्ष, नोएडा), परविंदर त्यागी (अध्यक्ष, नोएडा), मंगू त्यागी (प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश), अभिषेक त्यागी (राष्ट्रीय महासचिव), देवेंद्र त्यागी (क्षेत्रीय सचिव, नोएडा) तथा श्रीकांत त्यागी (अध्यक्ष, राष्ट्रवादी नव निर्माण दल) उपस्थित रहे।


इसके अलावा देवेंद्र मिश्रा, दिनेश दीक्षित, अरविन्द मिश्रा, वृजेश तिवारी, संजीव मिश्रा, रितिक मिश्रा, शिवओम मिश्रा, संजय दीक्षित, गणेश तिवारी, अचल दुबे, सचिन पाण्डेय, अमित मिश्रा और सचिन शुक्ला सहित अनेक कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।


बैठक के दौरान संगठन को बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर पर मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय जिम्मेदारियां देने पर सहमति बनी। वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाना है।


बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को सशक्त बनाने और राष्ट्रवादी नव निर्माण दल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *