बहराइच। रविवार को थाना कोतवाली देहात के बेड़नापुर चौकी परिसर में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम चौकी क्षेत्र के प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों को चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने अंगवस्त्र व मिठाई देकर सम्मानित किया।

चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने कहा कि सभी पत्रकार देव ऋषि नारद के अनुयाई हैं और वह पूरे संसार को समदृष्टि और गुण दोष के आधार पर देखते हैं।
उन्होंने एकजुट होकर काम करने के आवश्यकता पर प्रबल दिया इसके साथ ही साहस और सच्चाई के महत्व पर जोर दिया।
इस मौके पर अरविंद पाठक,राकेश मौर्या,कुलदीप अवस्थी,बाबू खां,वीरेंद्र राव आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर हेड कांस्टेबल शिवदास गौड़, कांस्टेबल सूरज चौधरी व कांस्टेबल दीपेश कनौजिया मौजूद रहे।
