धर्मसिंहवा में श्री विष्णु महायज्ञ का रजत जयंती वर्ष, 17 से 25 फरवरी 2026 तक आयोजन

आयोजन समिति अध्यक्ष -राजेश तिवारी

संतकबीरनगर। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में आगामी 17 से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाला श्री विष्णु महायज्ञ वर्ष 2026 में अपने 25वें वर्ष में प्रवेश करेगा। यह आयोजन रजत जयंती वर्ष के रूप में भव्य एवं दिव्य स्वरूप में सम्पन्न होगा।आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि सनातन धर्म प्रचार समिति के तत्वावधान में विगत 25 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा यह महायज्ञ जनसहयोग से हर वर्ष और अधिक भव्य रूप लेता जा रहा है। रजत जयंती वर्ष को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।कार्यक्रम के अंतर्गत 18 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक भागवत कथा का आयोजन होगा, जिसकी कथा व्यास साध्वी निकुंज मंजरी देवी होंगी। वहीं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक श्री अयोध्याधाम की विश्व प्रसिद्ध रामलीला मंडली द्वारा रामलीला मंचन किया जाएगा।महायज्ञ का समापन 25 फरवरी 2026 को पूर्णाहुति, अवध की होली, मेला एवं विशाल भंडारे के साथ होगा। समिति के अनुसार माता मंगला काली एवं संकटमोचन श्रीहनुमान जी महाराज की कृपा तथा श्रद्धालुओं की व्यापक सहभागिता से यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी संदेश देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *