पारिवारिक कलह ने ली विवाहिता की जान, घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

गोण्डा। जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ठकुरापुर में सोमवार को 22 वर्षीय विवाहिता ने पारिवारिक कलह से तंग आकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ठकुरापुर निवासी आरती (22 वर्ष) पत्नी हरिकेश गोस्वामी का काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था।

इसी मानसिक तनाव के चलते आरती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जाता है कि मृतका का मायका कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर चन्द्रभान में है। उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *