अधिवक्ताओं के हित और न्यायिक गरिमा बनाए रखने का संकल्प
अलीगंज।एल्डर्स कमेटी बार एसोसिएशन अलीगंज द्वारा घोषित नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को बार एसोसिएशन भवन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में ग्रामीण न्यायालय जज सचिन कुमार ने सभी निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अधिवक्ताओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही और कार्यक्रम पूरे अनुशासन एवं सौहार्द के साथ संपन्न हुआ।

शपथ ग्रहण के दौरान नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह शाक्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दुबे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रवीश, सचिव वेदप्रकाश यादव, सह-सचिव कमलेश वर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष आनंद कुमार शाक्य एवं उपाध्यक्ष महेन्द्रपाल कश्यप ने अपने-अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया।

इसके साथ ही वरिष्ठ सदस्य अमरवीर सिंह राठौर, कृष्णपाल सिंह यादव, सुनील कुमार शाक्य, कृष्णवीर सिंह तोमर तथा कनिष्ठ सदस्यों विक्रम सिंह चन्दन, नितिन कुमार, अरविंद कुमार सोनी, कुन्दनवीर सिंह, धर्मेन्द्र यादव, महीपाल सिंह यादव, रंजीत सिंह और राहत अली ने भी शपथ ग्रहण की।
ग्रामीण न्यायालय जज सचिन कुमार ने अपने संबोधन में नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि बार और बेंच के बीच समन्वय न्यायिक व्यवस्था की मजबूती का आधार होता है। उन्होंने आशा जताई कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, बार की गरिमा बनाए रखने तथा न्यायिक कार्यों के सुचारू संचालन में सकारात्मक भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम के दौरान एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारियों ने भी नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा कि निर्विरोध निर्वाचन बार में एकता और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, सुविधाओं के विस्तार और पेशेवर मर्यादाओं के पालन के लिए सक्रिय प्रयास करेगी।
दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर
