चोरी के मुकदमे का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, ट्रैक्टर बैटरी समेत उपकरण बरामद


बहराइच (फखरपुर): थाना फखरपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की ट्रैक्टर बैटरी व चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।


पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थानाध्यक्ष संजीव चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 44/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त ढोढे गुप्ता पुत्र मेवालाल निवासी जोलाहनपुरवा दा० हरदो पट्टी थाना हरदी, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के पास से 01 ट्रैक्टर बैटरी, 02 रिंच, 01 प्लास, 01 चाकू व 01 छेनी बरामद की। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।


इस कार्रवाई में उ0नि0 दीपक सिंह, हे0का0 प्रमोद कुमार सिंह, कां0 राहुल सिंह व कां0 जयप्रकाश शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *