एएचटीयू/एसजेपीयू की मासिक समन्वय बैठक आयोजित

नवयुग समाचार

बहराइच।
रिजर्व पुलिस लाइन बहराइच सभागार में एएचटीयू/एसजेपीयू की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा ने की।


बैठक में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन, गुमशुदा बच्चों व पॉक्सो एक्ट से जुड़े लंबित मामलों के निस्तारण, बाल विवाह रोकथाम अभियान तथा बाल श्रम के मामलों में प्रभावी कार्रवाई पर चर्चा की गई।
इस दौरान सतीश श्रीवास्तव ने पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं की जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही नाबालिग बच्चों से प्रतिबंधित कार्य न कराने, सरकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया।
बैठक में एसएसबी 42वीं बटालियन के प्रतिनिधियों, एएचटी/एसजेपीयू थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, विभिन्न विभागों व सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *