बिरियों में गमछे के सहारे युवक का शव लटका मिला, इलाके में सनसनी

अलीगंज। थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में एक युवक का शव बिरियों में गमछे के सहारे फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सरवन (50) पुत्र रामप्रसाद, जाति कोरी, निवासी मोहल्ला नई बस्ती के रूप में हुई है। वह बेरियां (बिरियो) रखने का काम करता था। शनिवार को उसका शव बिरियों में गमछे के सहारे फंदे पर लटका हुआ मिला।


मृतक के भाई अशोक कुमार ने बताया कि वह परिवार के अन्य लोगों के साथ घर पर मौजूद थे। तभी उनके पास भूरेलाल का फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनके भाई सरवन बिरियों में गमछे के सहारे फांसी के फंदे पर लटके हुए हैं। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, जहां सरवन का शव लटका मिला।


अशोक कुमार ने यह भी बताया कि एक दिन पहले सुरेंद्र रंगशाला वाले ने सरवन पर रुपए चोरी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्हें अलीगढ़ एक बाबा के पास भी ले जाया गया था, जहां उन पर करीब डेढ़ लाख रुपए चोरी करने का आरोप लगाया गया था। परिजनों का कहना है कि इसी बात को लेकर वह काफी परेशान थे।


घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं मोहल्ले के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मामले पर कोतवाली अलीगंज के थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह में जानकारी देते हुए बताया घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस फोर्स के साथ स्वयं मौके पर पहुंचे हैं घटनास्थल से साथ संकलित किए हैं फसी की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच रही है घटना स्थल से साक्षी संकलित कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है सबको कब्जे में लेकर पंचायत नामा की प्रक्रिया भी की जा रही है।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *