नवयुग समाचार
रांची: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (बी एस पी एस) एवं झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जे जे ए) के संस्थापक शाहनवाज हसन ने आज झारखण्ड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर पत्रकार हितों (पत्रकार पेंशन योजना, पत्रकार स्वास्थ बीमा योजना एवं पत्रकार सुरक्षा कानून)

की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया सभी मांगों जल्द पूरी होगी। ज्ञात हो कि झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा पूर्व में झारखण्ड विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन के दौरान भी झारखण्ड के मुख्यमंत्री द्वारा यह आश्वासन दिया गया था। मुख्यमंत्री के आश्वासन की लगभग पिछले दो वर्षों से झारखण्ड के पत्रकार उसे पूरा होने की आस लगाए बैठे हैं।
वहीं पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने वाले जमशेदपुर के फोटो जर्नलिस्ट संजीब दत्ता को झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की पहल पर मुख्यमंत्री राहत कोष से एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। ज्ञात हो कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पत्रकार लंबे समय तक रांची स्थित मणिपाल अस्पताल में एडमिट थे जहां उनके इलाज में लगभग २५ लाख रुपए खर्च हो गए।

झारखण्ड सरकार द्वारा पत्रकारों से पैसे लेकर भी स्वास्थ बीमा नहीं किया गया जिस कारण पत्रकार संजीव दत्ता को कर्ज लेकर अपना इलाज करवाना पड़ा। संगठन की ओर से भी आपसी सहयोग से उन्हें सहायता की गई थी।
आज मुख्यमंत्री से मिलने वालों में रांची जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, जिला सचिव हेमन्त मांझी, आकाश कुमार सोनी, वीर सिंह सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे।
