बहराइच महसी। प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास (पंजीकृत) एवं बेसिक शिक्षा परिषद, विकास खंड महसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में समाजसेवियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर कई लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार पाल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी जगन्नाथ यादव तथा देवेश चन्द्र मिश्र ‘मंजुन’ (प्रबंधक, पं० रा० ह ० स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज) मौजूद रहे।

कार्यक्रम में तरुण जी वाजपेई, श्यामलाल जी, चंद्रशेखर सिंह जी, अमरनाथ मिश्र जी, डॉ. आदर्श कुमार शुक्ला जी, डॉ. देवेंद्र कुमार उपाध्याय जी, बृजेश कुमार यादव जी, मारुति नंदन अवस्थी जी, अमन कुमार श्रीवास्तव जी, चंद्रभान मिश्र जी, राकेश कुमार गुप्ता जी, उदय नारायण जी, राजेंद्र पाल मौर्या जी, देवेंद्र कुमार सिंह जी, वीरेंद्र कुमार ओझा जी, संजीव कुमार अवस्थी जी, लोकेश कुमार मौर्य जी, रवि प्रकाश शर्मा जी, शिवकुमार जी, आशीष कुमार तिवारी जी, अभिजीत श्रीवास्तव जी, नैमिष कुमार गिरी जी, श्रीमती सोनिका विकल जी, प्रकाश लखवानी जी, अवधेश कुमार जी, अंजनी कुमार दीक्षित जी, श्रीमती कमलेश कुमारी जी, डॉ. दिनेश कुमार जी, राहुल पाठक जी, शोभित श्रीवास्तव जी, अभिनव दीक्षित जी, बृजेंद्र कुमार मिश्र जी, श्रीराम पांडे जी, शिव कुमार प्रधान जी, संतोष तिवारी जी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के आयोजन में
प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास के पदाधिकारियों व आयोजक मंडल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनमें संरक्षक घनश्याम बाजपेयी, डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी (संरक्षक महिला विंग), एकता जायसवाल (अध्यक्ष महिला विंग), प्रदीप त्रिपाठी (कार्यक्रम संयोजक), अमरनाथ मिश्र, संजय सिंह व अनंतराम निषाद (कार्यक्रम सहसंयोजक), ध्रुव कुमार मिश्र (महासचिव) तथा डॉ. देवेंद्र कुमार उपाध्याय (अध्यक्ष) सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास
एवं शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारियों, शिक्षक बंधुओं व शिक्षिका बहनों का आभार व्यक्त किया गया।
