बहराइच “राम नवमी में भी अंधेरे में समय माता मंदिर, 4 पोल दूर बिजली फिर भी नहीं कनेक्शन — श्रद्धालुओं में आक्रोश”


बहराइच (महसी)। एक ओर जहां पूरे देश में राम नवमी के अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और रोशनी की व्यवस्था की जा रही है, वहीं विकासखंड महसी राम गांव के ग्राम गोविंदपुर (महोत्तमपुरवा) स्थित प्राचीन  समय माता मंदिर आज भी अंधेरे में डूबा हुआ है।


मंदिर में अब तक बिजली की व्यवस्था नहीं हो पाई है, जबकि हैरानी की बात यह है कि मंदिर से महज चार विद्युत पोल की दूरी पर ही बिजली लाइन मौजूद है। इसके बावजूद मंदिर तक कनेक्शन न पहुंचना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है।


राम नवमी के पावन अवसर पर जहां श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है, वहीं शाम होते ही मंदिर में अंधेरा छा जाता है, जिससे दर्शन-पूजन में भारी असुविधा हो रही है। अंधेरे के कारण सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है और धार्मिक आयोजनों पर भी असर पड़ रहा है।


ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।


बाइट: ग्रामीण दिलीप कुमार वर्मा, मालिक राम वर्मा, प्रवीण कुमार, सुशील यादव, कमलेश यादव, अनिल कुमार वर्मा, धीरज यादव, प्रदीप कुमार, सुभाष, रामचरण व अन्य ग्रामवासी/श्रद्धालुओं ने प्रशासन से जल्द से जल्द मंदिर में बिजली व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।


ग्रामवासियों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से अपील की है कि आस्था के इस पावन पर्व को देखते हुए तत्काल मंदिर में बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को राहत मिल सके और धार्मिक आयोजन सुचारू रूप से हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *