अलीगंज में भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

अलीगंज क्षेत्र में शनिवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हरसिंगपुर मोड़ पर हो गई। इस हादसे में 26 वर्षीय अजीत पुत्र विजयपाल निवासी देउरइया थाना पटियाली जनपद कासगंज की मौत हो गई, जबकि श्यामू पुत्र ब्रजभूषण (24 वर्ष) निवासी अगौनापुर थाना अलीगंज जनपद एटा घायल हो गया।घायल श्यामू शराब के नशे में थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में थे और अचानक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भिजवाया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज के चिकित्साधीक्षक डॉ. शिव कुमार राजपूत ने बताया कि अजीत को ब्रॉट डेड अवस्था में अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल श्यामू का प्राथमिक उपचार किया गया और उसकी हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।


हादसे के समय अजीत के साथ 6 वर्षीय प्राची पुत्री धर्मपाल भी बाइक पर सवार थी। बताया गया कि प्राची के माता-पिता राजस्थान में भट्टे पर कार्यरत हैं और अजीत वहीं मुनीम का काम करता था। वह प्राची को उसके माता-पिता के पास राजस्थान लेकर जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया।मृतक के पिता विजयपाल ने बताया कि अजीत की आज दोपहर करीब 3बजे ट्रेन थी,जिसके लिए वह घर से निकला था, लेकिन वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सका।

मामले में कोतवाली अलीगंज के थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया,जहां एक को मृत घोषित किया गया और दूसरे को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।हादसे की सूचना मिलते ही बसपा नेता जुनेद मियां भी मौके पर पहुंचे और अस्पताल में परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया।


घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *