झारखंड, जमशेदपुर। यशोदा नगर, छोटा गोविंदपुर स्थित श्री बैधनाथ महादेव शिव मंदिर परिसर में दिनांक 29 मार्च 2026 को आयोजित हिंदू सम्मेलन अत्यंत भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ो सनातनी बंधुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के नारों से संपूर्ण क्षेत्र गुंजायमान रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय एवं ऊर्जावान हो गया।

इस कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अर्जुन कुमार द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह मृत्युंजय उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करने वाले और अतिथि के रूप में संतोष कुमार (अध्यक्ष, श्री वैद्यनाथ महादेव मंदिर) ने किया। इसके साथ ही विशेष रूप से राकेश रजक (अध्यक्ष, बजरंग मैया स्थान मंदिर), सरोज बागची (अध्यक्ष, दुर्गा पूजा कमेटी, गोविंदपुर हॉल्ट) एवं कैप्टन साहब (अध्यक्ष, दयाल सिटी शिव मंदिर) की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मेलन में उपस्थित सभी सनातनियों ने अपनी एकता, श्रद्धा और समर्पण का अद्भुत परिचय दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत भजन-कीर्तन का आयोजन मधु सिंह मित्र मंडली द्वारा किया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा प्रसाद वितरण किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजकों एवं सभी सहयोगियों का सराहनीय सहयोग रहा।
