विकास कार्यों को गति देते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया।

जमशेदपुर। भाजपा गोविंदपुर मंडल अन्तर्गत क्षेत्र के विभिन्न बस्तियों में विकास कार्यों को गति देते हुए दिनांक 9 अप्रैल 2026 को सांसद विद्युत बरण महतो ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। संध्या 4:00 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सांसद ने अपने निजी फंड से स्वीकृत सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया।

यह शिलान्यास कार्यक्रम गोविंदपुर मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में सम्पन्न हुआ, जिनमें प्रमुख रूप से:
भोला बागान, सामुदायिक विकास मैदान, अमलतास सिटी, महतोडीह, यशोदा नगर, सोसाइटी (आदर्श सहकारी गृह निर्माण समिति), गदरा ड्राइवर कॉलोनी समेत अन्य स्थान शामिल हैं। उक्त अवसर पर सांसद महोदय ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं और बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क एवं नाली निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे आम जनजीवन को सुविधा मिल सके। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखा गया तथा लोगों ने विकास कार्यों के लिए सांसद महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया।

मौके पर
मंडल अध्यक्ष जुगनू वर्मा, कमलेश सिंह, पवन सिंह, अर्जुन कुमार, विकास वर्मा, गौरी कुमारी, स्नेहलता, लक्ष्मी, दुर्गावती, आशीष राय, इंद्रजीत सिंह, राधे सिंह, सुजीत महतो, लक्ष्मी सिंह, बैजू सिंह, महेंद्र, अरविंद सिंह, देवचन्द्र, पंकज, मधु सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *