जीडी इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, प्रणव यादव टॉपर


दिनांक: 15 अप्रैल, 2026

सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में जीडी इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।

इस वर्ष प्रणव यादव ने 97.20% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदित्य राठौर 94.60% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं युवराज गुप्ता (93.80%) और रिद्धि (93.20%) ने क्रमशः तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। हर्ष मिश्रा ने 92.2% अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया।

विद्यालय के अधिकांश छात्रों ने विभिन्न विषयों में 100, 99 और 98 अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया। परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, अतिरिक्त कक्षाओं और विद्यालय प्रबंधन के सहयोग को दिया।

विद्यालय के प्रबंधक सुल्तान सिंह यादव, सचिव सुधा यादव, अध्यक्ष सुशील कुमार, निदेशक यश यादव तथा प्रधानाचार्य आकाश शुक्ला ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और मेहनत के साथ निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

यह उपलब्धि विद्यालय के शिक्षकों की अथक मेहनत, समर्पण और छात्रों की लगन का प्रतिफल है।

दिलीप सिंह, मंडल ब्यूरो, एटा (उत्तर प्रदेश)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *