पलामू, झारखंड। जिले में आज “नन्हा सा दिल” जन्मजात हृदय रोग (CHD) जांच एवं निवारण हेतु एक विशेष स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आयोजन मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज सह सदर अस्पताल, डाल्टनगंज (MCH भवन) में दिनांक 14 अप्रैल 2026 को आयोजित किया गया। बताते चले की यह कार्यक्रम जिला प्रशासन पलामू, स्वास्थ्य विभाग पलामू, नेशनल हेल्थ मिशन (झारखंड), RBSK, ICDS (आंगनवाड़ी), जिला शिक्षा विभाग एवं CCL CSR के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल की विशेषज्ञ टीम द्वारा 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की निःशुल्क हृदय जांच की गई।

बताते चले की उक्त कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं उपाधीक्षक डॉ. अरुण कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 153 बच्चों की जांच की गई, जिनमें से 13 बच्चे संदिग्ध पाए गए। इन बच्चों का आगे विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ईको-कार्डियोग्राफी (Echo Test) किया जाएगा। अस्पताल द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि यदि किसी बच्चे में जन्मजात हृदय रोग की पुष्टि होती है,

तो उसके इलाज की पूरी प्रक्रिया- यात्रा, आवास, भोजन, ऑपरेशन एवं दवा आदि पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। मेडिकल टीम ने अभिभावकों को जागरूक करते हुए बताया कि यदि बच्चों में नीला पड़ना, स्तनपान में कठिनाई, वजन न बढ़ना, बार-बार निमोनिया जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत संपर्क करें 6299737695 अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे झारखंड में संचालित किया जा रहा है और यह पलामू जिले के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।
सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं। उक्त स्थल पर CHD से पीड़ित बच्चों के परिजनों ने कहा कि श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल; मेरे बच्चे और परिवार के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं!
