बहराइच  मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

बहराइच। रामगांव थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो चोरी की बाइक बरामद की हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार 15 व 20 अप्रैल को क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं सामने आई थीं, जिनके संबंध में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की गई। बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भकलागोपालपुर के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शल्लू उर्फ सलमान (25 वर्ष) निवासी हमीरपुर खैरटिया, थाना रामगांव के रूप में हुई है। उसके कब्जे से स्प्लेंडर प्लस और हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं, जो हाल ही में चोरी हुई थीं।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *