थाना फखरपुर, बहराइच
पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के सड़क सुरक्षा संबंधी निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह के मार्गदर्शन में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

दिनांक 21.04.2026 को बहराइच-लखनऊ मुख्य मार्ग पर मरौचा चौराहे के निकट संतपथिक विद्यालय के पास चेकिंग के दौरान एक मोडीफाई जीप पर सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा स्टंट कर यातायात बाधित करने एवं नियमों का उल्लंघन करने की पुष्टि हुई।
इस दौरान कुल 11 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु थाना फखरपुर लाया गया।
संबंधित वाहन को मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत सीज कर दिया गया।
प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सड़क पर स्टंटबाजी एवं नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
