बहराइच। जनपद में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा के तहत जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने महाराजा सिंह इंटरनेशनल कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज, बहराइच पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग और बैरिकेडिंग का जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

