अवैध स्टैंड पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 5 ऑटो सीज

बहराइच। जनपद में अवैध रूप से संचालित स्टैंडों के खिलाफ यातायात पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को शहर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह यादव के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक यातायात राम प्रकाश, यात्री कर परिवहन अधिकारी अवधराज गुप्ता एवं यातायात पुलिस टीम ने चर्च तिराहे पर संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से ऑटो और ई-रिक्शा खड़ा कर सवारी भरने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 05 ऑटो को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया।

अभियान के दौरान चर्च तिराहे से कटी चौराहा तथा पानी टंकी चौराहा तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को भी हटवाया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध स्टैंडों को दोबारा संचालित होने से रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *