सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोपी की गिरफ्तारी


बहराइच पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच  विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी रानीपुर हरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।


दिनांक 24.05.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर सज्जाद अली पुत्र स्व0 इसहाक, निवासी दर्जिनपुरवा, दा0 होलपारा, थाना रानीपुर, जनपद बहराइच द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने संबंधी वीडियो प्रसारित किया गया था। उक्त प्रकरण में थाना रानीपुर पर मु0अ0सं0 79/2026, धारा 353(2)/299 बीएनएस एवं धारा 64 आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।


पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियोग से संबंधित नामजद अभियुक्त को दिनांक 25.05.2026 को समय लगभग 13:00 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त विवरण
सज्जाद अली पुत्र इसहाक अली, उम्र लगभग 25 वर्ष
निवासी दर्जिनपुरवा, दा0 होलपारा, थाना रानीपुर, जनपद बहराइच
गिरफ्तारी टीम
प्र0नि0 हरेन्द्र कुमार मिश्रा
उ0नि0 सौरभ मिश्रा
का0 जितेन्द्र कुमार
रि0का0 राहुल चौहान
थाना रानीपुर, जनपद बहराइच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *