संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय पुत्री 25 मई को घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका।महिला का आरोप है कि सिद्धार्थनगर जनपद निवासी एक युवक तथा उसके एक साथी द्वारा उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है। ग्रामीणों द्वारा भी युवती को दोनों युवकों के साथ जाते हुए देखे जाने की बात कही गई है।पीड़िता ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
