मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

खैरीघाट पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर कसा शिकंजा

बहराइच। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अमर्यादित पोस्ट कर समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति को थाना खैरीघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, वादी द्वारा सूचना दी गई थी कि ग्राम थैलिया निवासी राजकुमार वर्मा ने अपनी फेसबुक आईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को गलत तरीके से प्रस्तुत करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की। पोस्ट में इस्तेमाल किए गए शब्दों को समाज में घृणा और वैमनस्य फैलाने की मंशा से किया गया बताया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना खैरीघाट में दिनांक 27 मई 2026 को मु0अ0सं0 186/2026 धारा 353(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने गुरुवार को आरोपी राजकुमार वर्मा पुत्र सियाराम वर्मा, निवासी ग्राम थैलिया थाना खैरीघाट जनपद बहराइच, उम्र करीब 48 वर्ष को ग्राम थैलिया चौराहे से दोपहर लगभग 1:10 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक मनोज यादव
  • हेड कांस्टेबल अरविन्द राव
  • कांस्टेबल मो. अबरार
  • पीआरडी त्रिलोकी बर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *