बहराइच। पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए दो पुलिसकर्मियों को रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक विजय कुमार एवं मुख्य आरक्षी वीरेन्द्र पाल सिंह को फूलमाला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर तथा श्रीरामचरितमानस और ट्रॉली बैग भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उनके उत्कृष्ट सेवाकाल, निष्ठा एवं ईमानदारी की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके बेहतर स्वास्थ्य, सुखद जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में उपनिरीक्षक विजय कुमार एवं मुख्य आरक्षी वीरेन्द्र पाल सिंह शामिल रहे।

