कांस्टेबल से ऑडिटर बनीं नीलू शुक्ला: पुलिस विभाग ने दी विदाई

बहराइच। थाना रिसिया में तैनात 2025 बैच की महिला कांस्टेबल नीलू शुक्ला ने अपनी कड़ी मेहनत से पुलिस महकमे का नाम रोशन किया है। पुलिस की व्यस्त और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी निभाते हुए नीलू ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और ‘ऑडिटर’ के प्रतिष्ठित पद पर सफलता हासिल की।

इस नई जिम्मेदारी को संभालने के लिए उन्होंने कांस्टेबल पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके जाने पर थाना रिसिया में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहां साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर और मिठाई खिलाकर सम्मानपूर्वक विदा किया। नीलू की यह कामयाबी सभी के लिए प्रेरणा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *