भारत-नेपाल सीमा पर 31 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार


बहराइच। जनपद बहराइच की मोतीपुर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 31 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी तथा क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा प्रद्युमन सिंह के निर्देशन में थाना मोतीपुर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी।


इसी दौरान बलईगांव स्थित पुराने चेकपोस्ट फुट्टा चौराहे के पास जंगल क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मईनुद्दीन खान (25 वर्ष) पुत्र इमरान खान निवासी वार्ड संख्या 06, गाँव पालिका बेलहरी, थाना नेपालगंज, जिला बाके, नेपाल के रूप में हुई।


बरामदगी के आधार पर थाना मोतीपुर में मु0अ0सं0 221/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी आनन्द कुमार चौरसिया, उपनिरीक्षक अनिल यादव तथा कांस्टेबल जय प्रकाश शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *