हत्या के प्रयास में फरार 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार

अलीगंज पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई से मिली सफलताअलीगंज जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।थाना अलीगंज पर दर्ज मुकदमा संख्या 173/2025 में अभियुक्त सलीम पुत्र करीम निवासी डेरा बंजारा, चमन नगरिया, थाना अलीगंज नामजद था। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के अंतर्गत हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोप दर्ज हैं।

मामले में फरार चल रहे सलीम की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। थाना अलीगंज पुलिस एवं स्वाट टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा तथा 315 बोर के तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना अलीगंज में मुकदमा संख्या 122/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत एक और अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियुक्त लंबे समय से कानून से बचने का प्रयास कर रहा था, लेकिन लगातार की जा रही निगरानी और मुखबिर तंत्र की सक्रियता के चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, कांस्टेबल मोहित तालान, कांस्टेबल अरविंद कुमार तथा रिक्रूट कांस्टेबल अवकाश चौधरी शामिल रहे।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *