बहराइच। मटेरा विधानसभा क्षेत्र के मुकेरिया निवासी अनिल कुमार सिंह की कंबाइन हादसे में हुई दुखद मृत्यु के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुंवर कर्णवीर सिंह ने उनके आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष बृजेश निषाद, मंडल मंत्री संतराम गुप्ता एवं सेक्टर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

